Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi: कुष्ठ आश्रम ताहिरपुर में सांसद मनोज तिवारी ने 500 करोड़ की परियोजनाओं का खाका तैयार किया

Delhi: कुष्ठ आश्रम ताहिरपुर में सांसद मनोज तिवारी ने 500 करोड़ की परियोजनाओं का खाका तैयार किया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित एशिया के सबसे बड़े कुष्ठ आश्रम ताहिरपुर में सांसद मनोज तिवारी ने दौरा कर कुष्ठ रोगियों और उनके परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्रम की दशा और वहां की समस्याओं को नजदीक से देखा और जल्द ही 500 करोड़ रुपये की योजनाओं को धरातल पर उतारने का आश्वासन दिया। उनके साथ शाहदरा नॉर्थ जॉन चेयरमैन पुनीत शर्मा, डीसी कर्नल अभिषेक मिश्रा, नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद, निगम पार्षद वीर सिंह पवार, पूर्व पार्षद सुनील झा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि वर्षों पहले कुष्ठ आश्रम में 200 से अधिक परिवारों को जमीन आवंटित की गई थी। लेकिन समय बीतने के साथ करीब 190 परिवारों के मुखिया या तो गुजर चुके हैं या अपने परिवारों के साथ वहां से चले गए हैं। अब मात्र 10-12 परिवार ही वहां रह रहे हैं। इन परिवारों को 23 एकड़ खेती की जमीन दी गई थी ताकि वे कृषि कार्य करके आत्मनिर्भर जीवन जी सकें और भीख मांगने पर मजबूर न हों। लेकिन समय के साथ उस जमीन पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण ने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। सांसद ने मौके पर पहुंचकर तालाब की बदहाली, नशे की बढ़ती समस्या और अवैध कब्जे की स्थिति का संज्ञान लिया।

उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र को बदलने और यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। प्रस्तावित परियोजनाओं में भारत सरकार से नवोदय विद्यालय, स्पोर्ट्स अकादमी, शिक्षा केंद्र, तालाब का सौंदर्यकरण, पक्का घाट, धर्मशाला और खेल केंद्र जैसे विकास कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं की लागत लगभग 500 करोड़ रुपये होगी और इनका उद्देश्य यहां के लोगों को शिक्षा, खेल और सामाजिक स्तर पर मजबूत करना है।

मनोज तिवारी ने भरोसा दिलाया कि कुष्ठ आश्रम ताहिरपुर को अब पिछड़ेपन और बदहाली से निकालकर एक आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले परिवारों और मरीजों को सरकार हरसंभव सहयोग देगी ताकि वे समाज में सम्मान के साथ जीवन जी सकें।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें