Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Mandawali wall collapse: पूर्वी दिल्ली के मंडावली में जर्जर मकान की दीवार गिरने से तीन बच्चे घायल

Mandawali wall collapse: पूर्वी दिल्ली के मंडावली में जर्जर मकान की दीवार गिरने से तीन बच्चे घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के मंडावली गांव में आज एक बड़ा हादसा हो गया। इलाके में एक जर्जर मकान की दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में तीन मासूम बच्चे आ गए। हादसे के समय तीनों बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों बच्चे घायल हैं, जिनमें से दो की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, बीएसईएस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मलबे की जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और कोई दबा न हो।

बताया जा रहा है कि जिस मकान की दीवार गिरी, वह काफी समय से जर्जर हालत में था और उसमें कोई नहीं रहता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडावली इलाके में ऐसे कई पुराने और खतरनाक मकान मौजूद हैं, लेकिन एमसीडी की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जाता। लोगों का आरोप है कि यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें