Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi: भारत सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन

Delhi government exhibition, central government schemes,

Delhi: भारत सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गीता जयंती समारोह समिति (पंजीकृत) की ओर से पूर्वी दिल्ली स्थित शिक्षक सदन में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा जनता के हित में किए जा रहे कार्यों और योजनाओं पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी देना था, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से जुड़ सकें और उनका सीधा लाभ उठा सकें।

प्रदर्शनी का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का संकल्प है कि विकास की योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है, जिससे आम जनता को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है और सरकारी योजनाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंद्र धमा, विधायक डॉ. अनिल गोयल और निगम पार्षद डॉ. मोनिका पंत विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न मंत्रालयों के स्टॉलों का अवलोकन किया और वहां मौजूद नागरिकों से संवाद कर सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि किस प्रकार पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।

प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, स्वरोजगार, आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को आकर्षक और सरल माध्यमों से प्रस्तुत किया गया। नागरिकों को योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और लाभ की पूरी जानकारी दी गई, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष श्री हरीश गर्ग ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां समाज में जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं और इससे आम जनता का सरकार और उसकी नीतियों पर विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

इस प्रदर्शनी में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री राजकुमार भाटी, श्री प्रदीप भटनागर, श्री रंजीत कुमार, श्री पंचानन गुप्ता, श्री कीर्ति कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन को जनता की ओर से काफी सराहना मिली और इसे जनहित में एक सकारात्मक और सार्थक पहल बताया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें