Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ट्रेन से टकराकर छात्र की दर्दनाक मौत, फूफा के घर रहकर कर रहा था पढ़ाई

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरी में रविवार रात एक छात्र की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजन में कोहराम मच गया। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

बरकतपुर निवासी था चिराग

जानकारी के मुताबिक बरकतपुर, बाबूगढ़ निवासी चिराग त्यागी अपने फूफा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार रात वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन से टकराने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिराग की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चिराग किस परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली प्रभारी ने दी जानकारी

नगर कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना दी है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें