उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,तीन बदमाश गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने सेक्टर 15 के पीछे गंदे नाले को जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेक्टर 16 की तरह से तीन व्यक्ति ई रिक्शा में आते दिखाई दिए। पुलिस ने चेकिंग करने के लिए रोका तो नहीं रूके।

वापस अपना ई रिक्शा तेजी से पीछे मोड़कर गंदे नाले की पटरी पर भागने का प्रयास किया। सडक उबड़ खाबड़ होने के कारण ई रिक्शा पलट गया। बदमाशों ने अपने पास लिए अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया।पुलिस ने जवाबी फायर किया। इस दौरान 02 बदमाशों के पैर में गोली लगी। इनकी पहचान विकास और आजाद निवासी सेक्टर-8 के रूप में हुई। इनके एक साथी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान सरताज के रूप में हुई।घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनके कब्जे से मोबाइल फोन लूट का व लूटे हुए कुल 3900 रुपए, एक ई रिक्शा बरामद किया गया। इसके संबंध में थाना फेज-1 में मुकदमा दर्ज है।

लूटपाट की घटना करते थे
ये तीनों मिलकर राह चलते लोगों से मोबाइल व लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। इनके पास तमंचा है जिसका प्रयोग डराने के लिए करते थे। अब तक दर्जन से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुके है। पुलिस इनके डेटा को अन्य राज्य व जनपद भेज रही है।ताकि वहां से इनकी डिटेल खंगाली जा सके। इनके साथ और लोग भी शामिल है या नहीं इसकी जानकारी की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img