Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

महिला मित्र के पास नगदी देख बिगड़ी नियत, गिरफ्तार

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थाना बिसरख क्षेत्र में पुलिस ने एक चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी फ्लैट की मालिक का ही दोस्त है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लाख रुपये की नगदी, सोने, चांदी के आभूषण व फ्लैट की चाबी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को शनिवार सुबह इटेहरा गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान योगेश पुत्र चंद्रहास निवासी ग्राम सियाली गौसाई थाना गजरौला जिला अमरोहा के रूप में हुई है। दरअसल, एक महिला एसकेए ग्रीन आर्च सोसाइटी के जिनिया टावर में रहती है। आरोपी योगेश महिला का दोस्त है। इसीलिए उसका महिला के घर आना-जाना था। इस बीच आरोपी को महिला के घर की सभी जानकारी हो गई थी। आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए उसने फ्लैट की दूसरी चाबी चोरी कर ली। 2 मार्च को महिला अपने परिवार के साथ बाहर गई हुई थी। इस बीच आरोपी ने दूसरी चाबी से फ्लैट का ताला खोलकर घर में रखी 9 लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपये कीमत की सोने-चांदी की ज्वैलरी चोरी कर फरार हो गया।

गांव में गड्डा खोदकर दबाई नगदी और आभूषण
वारदात को अंजाम देने के बाद योगेश अपने गांव सियाली गौसाई थाना गजरौला जिला अमरोहा भाग गया। वहां आरोपी ने अपने खेत पर ट्यूबल की दीवार के पीछे गड्डा खोदकर नगदी और आभूषण को दबा दिया। जब महिला घर पहुंची तो उसे चोरी की घटना का पता चला। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वारदात के समय आरोपी सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इसके बाद सोसाइटी के आसपास लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान हो गई। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर शत-प्रतिशत चोरी की नगदी और आभूषण बरामद की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *