Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ट्रेनी कृतिका शुक्ला को मिली नोएडा पोस्टिंग

योगी सरकार ने 20 ट्रेनी आईपीएस अफसरों को फील्ड में उतार दिया
योगी सरकार ने 20 ट्रेनी आईपीएस अफसरों को फील्ड में उतार दिया

अमर सैनी

नोएडा। योगी सरकार ने 20 ट्रेनी आईपीएस अफसरों को फील्ड में उतार दिया है। इनमें गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में भी एक – एक ट्रेनी आईपीएस को पोस्ट किया गया है। जारी सूची के मुताबिक कृतिका शुक्ला को नोएडा कमिश्नरेट और गौतम राय को गाजियाबाद कमिश्नरेट में पोस्टिंग दी गई है। जल्द ही दोनों ट्रेनी आईपीएस अपना चार्ज संभाल लेंगे।

डीजीपी मुख्यालय ने वर्ष 2022 और 2023 बैच के 20 ट्रेनी आईपीएस को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए कमिश्नरेट व जिलों में भेजा है। सिद्धार्थ के. मिश्रा और अभिषेक दावाच्या को लखनऊ कमिश्नरेट, अरुण कुमार एस़ और दीपक यादव को कानपुर कमिश्नरेट, आशना चौधरी को गोरखपुर, आलोक राज को आगरा कमिश्नरेट, अरीबा नोमान को अलीगढ़, देवेश चतुर्वेदी को मेरठ, गौतम राय को गाजियाबाद कमिश्नरेट, गोल्डी गुप्ता को मथुरा, अभिनव द्विवेदी को अयोध्या, कृतिका शुक्ला को नोएडा कमिश्नरेट भेजा गया।
इसी तरह माविस टक को बरेली, नताशा गोयल को वाराणसी कमिश्नरेट, प्रशांत राज को आजमगढ़, राजेश गुनावत को मुजफ्फरनगर, शिवम आशुतोष को झांसी, सोनाली मिश्रा को मुरादाबाद, विश्वजीत शौर्य को प्रयागराज कमिश्नरेट और विवेक तिवारी को सहारनपुर भेजा गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *