महागुन माइवाइड्स वालों ने सोसाइटी से किया डेंगू का खात्मा, चलाया स्पेशल अभियान

अमर सैनी

नोएडा। महागुन माइवाइड्स हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों ने डेंगू के खिलाफ एक अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल डेंगू लार्वा की पहचान और उसका नाश करना था, बल्कि सोसाइटी की सामान्य सफाई और स्वच्छता में भी व्यापक सुधार करना था।

सोसाइटी के निवासियों ने इस अभियान को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। इसमें दो टीमों का गठन किया गया, जिनमें से प्रत्येक टीम ने 15 टावर्स का सर्वेक्षण किया और डेंगू लार्वा की पहचान कर उसे नष्ट किया। साथ ही सामान्य सफाई और स्वच्छता में सुधार के लिए सभी खामियों को एक ट्रैकर में नोट किया गया, जिससे उन्हें जल्द से जल्द दूर किया जा सके। इस अभियान की सफलता का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि अगले सप्ताह सीबीआरई और महागुण बिल्डर टीम के साथ इन खामियों के समाधान पर चर्चा की जाएगी, जिससे सोसाइटी में दीर्घकालिक स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।

पहले भी चलाया था अभियान

यह पहली बार नहीं है, जब महागुण माइवाइड्स के निवासियों ने डेंगू के खिलाफ ऐसा सफल अभियान चलाया हो। पिछले साल भी उन्होंने डेंगू को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया था, जिसके लिए उन्हें सीएमओ और डीएम द्वारा विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस वर्ष का अभियान भी उसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ पूरा हुआ, जिसमें निवासियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img