गांधी और शास्त्री जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

डीएम वर्मा ने कहा, “गांधीजी और शास्त्रीजी कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जिनका अनुसरण पूरे विश्व में किया जाता है।” उन्होंने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि यह विचार आज भी विश्व शांति के लिए मार्गदर्शक हैं। शास्त्रीजी के सादगीपूर्ण जीवन की सराहना करते हुए डीएम ने उनके “जय जवान जय किसान” के नारे को याद किया। उन्होंने कहा, “शास्त्रीजी का जीवन सादगी का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।”स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए डीएम ने कहा, “गांधीजी ने स्वच्छता का जो संदेश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें।

कौन-कौन हुए उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा, अपर जिला अधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img