भारत

मदर डेयरी कर्मचारी ने महिला से की अश्लील हरकत

मदर डेयरी कर्मचारी ने महिला से की अश्लील हरकत

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-45 स्थित अम्रपाली सफायर हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली एक महिला के साथ अश्लील हरकत की गई। इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आम्रपाली सफायर सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक वह सोसाइटी के अंदर स्थित मदर डेरी के बूथ से आइसक्रीम खरीदने के लिए अपनी बेटी के साथ गई थी। उन्होंने आइसक्रीम का आर्डर दिया। उसी दौरान यह घटना हुई।पीड़िता का आरोप है की आइसक्रीम देते समय मदर डेयरी की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति ने उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ। महिला का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने कई अन्य महिलाओं के साथ पूर्व में भी अश्लील हरकत की है। इस बात की जानकारी सोसाइटी के गार्ड्स ने उन्हें दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players