Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

मदहोश कर ठगे सवा करोड़ रुपये

साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक करोड़ 25 लाख रुपए की ठगी कर ली।
साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक करोड़ 25 लाख रुपए की ठगी कर ली।

अमर सैनी

नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक करोड़ 25 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाना साइबर क्राइम में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम ने बताया कि हिमालय प्राइड सोसाइटी (नोएडा एक्सटेंशन) के निवासी उमेश कुमार गुलाटी ने बीती रात इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि यह मामला 1 जनवरी 2024 से शुरू हुआ, जब उमेश के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक प्रतिष्ठित कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उन्हें निवेश के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। उमेश कुमार को 22 जनवरी को कंपनी की सदस्यता शुल्क के रूप में 1,49,670 रुपए जमा करने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्हें ऑनलाइन मुनाफा दिखाया जाता रहा। जिससे उमेश ने और अधिक पैसा निवेश करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे करके एक अप्रैल 2024 तक उन्होंने कुल एक करोड़ 25 लाख रुपए साइबर अपराधियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कंपनी द्वारा किए गए वादे पूरा न होने और मुनाफा न मिलने पर उमेश को ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने 11 सितंबर की रात को थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब उन खातों की जांच कर रही है। जिनमें यह धनराशि ट्रांसफर की गई।

पुलिस ने लोगों से की यह अपील

थाना प्रभारी विजय कुमार गौतम ने कहा कि साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों को भी सलाह दी है कि ऐसे किसी भी प्रकार के झूठे निवेश के लालच में न आएं और सतर्क रहें। इस घटना ने नोएडा के निवासियों में साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जबकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *