Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

मछली पकड़ने वाली नाव से मिली ड्रग्स, आईसीजी ने की जब्त

- आईसीजी और एटीएस गुजरात को नशा तस्करों के खिलाफ बैक टू बैक मिली कामयाबी
- आईसीजी और एटीएस गुजरात को नशा तस्करों के खिलाफ बैक टू बैक मिली कामयाबी

नई दिल्ली, 29 अप्रैल ( टॉप स्टोरी न्यूज़ नेटवर्क ): भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) और गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने बैक-टू-बैक ऑपरेशन के तहत रविवार दोपहर को एक और नौका से नशीले पदार्थ जब्त किए। यह एक मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव थी जिसमें सवार दो लोगों से 173 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए गए। इससे एक दिन पहले मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नाव से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई थी।

दरअसल आईसीजी और एटीएस ने एक विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार को अरब सागर में एक और महत्वपूर्ण मादक द्रव्य-विरोधी ऑपरेशन चलाया जिसके तहत पानी के जहाजों और विमानों को समुद्र में तैनात किया गया ताकि संदिग्ध नाव की निगरानी की जा सके। संदिग्ध नाव की पहचान होने के बाद नाव की तलाशी ली गई जिसमें लगभग 173 किलोग्राम ड्रग्स के साथ दो लोग पाए गए। ड्रग्स की तस्करी में चालक दल के दोनों सदस्यों की संलिप्तता की आगे की जांच चल रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *