Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

मानव स्वास्थ्य पर फ्लोराइड के प्रभाव -शमन के अभिनव समाधान

-तीन दिवसीय सम्मेलन में फ्लोरोसिस संबंधी स्वास्थ्य और पर्यावरणीय चिंताओं पर होगी चर्चा
-तीन दिवसीय सम्मेलन में फ्लोरोसिस संबंधी स्वास्थ्य और पर्यावरणीय चिंताओं पर होगी चर्चा

नई दिल्ली, 10 नवम्बर : मानव स्वास्थ्य पर फ्लोराइड के प्रभाव और शमन के लिए विश्व में कई अभिनव समाधान खोजे जा चुके हैं जिन्हें आगामी 12 नवम्बर से देश और दुनिया के सम्मुख पेश किया जाएगा। इसके लिए एम्स दिल्ली फ्लोरोसिस अनुसंधान पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है।

एम्स दिल्ली के डॉ जावेद के मुताबिक यह अंतर्राष्ट्रीय फ्लोरोसिस अनुसंधान सोसायटी का 36वां सम्मेलन होगा जिसमें फ्लोरोसिस से जुड़ी स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को संबोधित करने के लिए भारत और दुनिया भर के जाने-माने विशेषज्ञ एक साथ नजर आएंगे। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स के निदेशक प्रो. एम. श्रीनिवास, एम्स के डीन प्रो. कौशल के. वर्मा, क्लीनिकल इकोटॉक्सिकोलॉजी सुविधा के संस्थापक प्रमुख प्रो. ए. शरीफ़ और अन्य प्रख्यात वैज्ञानिकों द्वारा किया जाएगा, जो मानव स्वास्थ्य पर फ्लोराइड के प्रभाव और शमन के लिए अभिनव समाधानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *