Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

दंत चिकित्सा देखभाल के भविष्य को मिलेगा नया आकार : वर्मा

-इम्प्लांट डेंटिस्ट्री में नवाचार पर तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन
-इम्प्लांट डेंटिस्ट्री में नवाचार पर तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन

नई दिल्ली, 10 नवम्बर : 6वें ग्लोबल अमेरिकन एकेडमी ऑफ इम्प्लांट डेंटिस्ट्री और 12वें वर्ल्ड कांग्रेस फॉर ओरल इम्प्लांटोलॉजी सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ने दुनिया भर के इम्प्लांट डेंटिस्ट्री के विशेषज्ञों, पॉलिसी मेकर्स और प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाकर डेंटल इंप्लांट की तकनीकी प्रगति और रोग-केंद्रित नवाचारों पर चर्चा की।

इस अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. शंकर अय्यर,ने कहा, हम इम्प्लांट डेंटिस्ट्री के नए प्रयोगों से उत्साहित हैं, जो रोगियों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक हैं। इन तकनीकी सुधारों से इम्प्लांट प्रक्रिया अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी हो गई है। गुरु गोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति और दंत शल्य चिकित्सक डॉ. महेश वर्मा ने कहा, इस सम्मेलन में लगभग 1200 दंत चिकित्सकों व तकनीशियनों ने हिस्सा लिया और देश विदेश से आए लगभग 45 विशेषज्ञों से दंत चिकित्सा देखभाल संबंधी नवाचारों को सीखा। जिससे उन्हें दंत चिकित्सा देखभाल के भविष्य को नया आकार देने में मदद मिलेगी। इस इंप्लांट डेंटिस्ट्री के महाकुंभ में वैश्विक भागीदारी और डेंटल क्षेत्र के नवाचार का बोलबाला रहा। समापन समारोह में डिप्लोमैट और मास्टर फेलोशिप के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *