लोक अदालत के जरिए सात माह में 10 लाख से अधिक मामले निपटाए गए

अमर सैनी

नोएडा। इस वर्ष तीन बार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए जिले में 10 लाख से अधिक मामले निपटाए गए। इनमें से अधिकांश मामले राजस्व, यातायात, बैंक वसूली और बिजली विभाग से संबंधित थे। वहीं, शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 3,34,608 मामले निपटाए गए।

अपर जिला जज ऋचा उपाध्याय ने बताया कि जिला जज अवनीश सक्सेना की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय में कुल 1,34,468 मामले निपटाए गए और राजस्व न्यायालय में 86,695, बैंकों के 216, नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के 112 और यूपीपीसीएल के 2250, श्रम न्यायालय से संबंधित 496 मामले निपटाए गए। वहीं, पुलिस विभाग ने 4737 मामले निपटाए। बीएसएनएल ने 73 और परिवहन विभाग ने 81290 मामले सुलझाए। परिवहन विभाग ने 22615 वादों का निस्तारण किया। इस प्रकार प्री-लिटिगेशन के 2,00,140 वाद निस्तारित हुए। ऋचा उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 3,34,608 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें नोएडा प्राधिकरण के 1569, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 25 तथा यमुना प्राधिकरण के 62 कुल 1656 प्री-लिटिगेशन के मामले शामिल हैं। कुल 3,34,608 वादों का निस्तारण कर 2,67,09,72,023 रुपये की समझौता राशि प्राप्त हुई। 13 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 6 लाख 57 हजार 899 वादों का निस्तारण किया गया। 9 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 81 हजार 2 वादों का निस्तारण किया गया। आंकड़ों के अनुसार तीनों राष्ट्रीय लोक अदालतों में सबसे अधिक वाद राजस्व के 1 लाख 70 हजार 408 तथा यातायात विभाग के 1 लाख 20 हजार से अधिक वाद शामिल हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img