Noida Crime: नोएडा पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, बाकी 3 को कांबिंग कर पकड़ा
रिपोर्ट: अमर सैनी
नोएडा एनसीआर क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री और मकानों से चोरी करने वाले गिरोह के साथ थाना फेस 2 पुलिस की मुठभेड़ पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें एक बदमाश के गोली लगी। इन बदमाशों ने नोएडा और अन्य स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आज ये लोग चोरी किए गए सामान को बेचने निकले थे इस दौरान मुठभेड़ हो गई।थाना फेस-2 पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान कुलेसरा की तरफ से आ रही ईको कार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन कार नहीं रुकी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा शक होने पर करीब एक से 2 किलोमीटर तक ईको कार का पीछा किया गया
बदमाशों ने मेन रोड से फूल मंडी सर्विस रोड की ओर भागने का प्रयास किया गया। जिस पर उनकी कार सर्विस रोड पर फंस गई। बदमाशों ने कार से उतर कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करना शुरू कर दिया पुलिस टीम द्वारा आत्म रक्षार्थ की गई कार्रवाई में बदमाश पीता उर्फ पीताम्बर के पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया और वहीं कार में बैठे तीन और बदमाश भागने लगे। जिसमें दिनेश पुत्र लाखन सिंह, सद्दाम खान पुत्र जहिर खान और मोइनअली पुत्र शोहरोद्दीन अली को कोम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
शातिर चोर अपराधियों के पास से घटनाओं में प्रयुक्त ईको कार बरामद इसके अलावा 15 जेक वाले लोहे के खम्भे, 3 लोहे की भारी-भारी प्लटे अलग-अलग साइज बरामद की गई।घायल बदमाश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती जहां उनका उपचार जारी है बदमाशों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उनके द्वारा एनसीआर क्षेत्र में बंद पड़ी कंपनियों और मकानों में चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया करते थे।


