Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

AAP vs BJP Delhi: कूड़े से आजादी’ अभियान पर घोंडा में फोटोशूट का तमाशा, भाजपा नेताओं पर दिखावे के आरोप

AAP vs BJP Delhi: कूड़े से आजादी’ अभियान पर घोंडा में फोटोशूट का तमाशा, भाजपा नेताओं पर दिखावे के आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली को कूड़े से मुक्त करने के उद्देश्य से 1 अगस्त से शुरू हुए विशेष अभियान की साख पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र से आई एक तस्वीर ने सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आह्वान पर चल रहे इस स्वच्छता अभियान में जहां दिल्ली नगर निगम और सरकार की टीमें मिलकर सफाई कार्यों में जुटी हैं, वहीं कुछ स्थानों पर यह कार्यक्रम मात्र एक फोटोशूट बनकर रह गया है।

गोंडा विधानसभा में आयोजित ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक अजय महावर, भाजपा जिला अध्यक्ष यूके चौधरी, निगम पार्षद रेखा रानी सहित कई भाजपा नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से झाड़ू उठाई। लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में ये नेता पहले से ही साफ सड़क पर एक साथ खड़े होकर झाड़ू लगाते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों ने अभियान की गंभीरता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं और इसे “श्रमदान की जगह फोटोदान” का नाम दिया जा रहा है।

स्थानीय लोगों और पर्यवेक्षकों का कहना है कि इस अभियान में असली सफाई से अधिक जोर कैमरों के सामने दिखावे पर रहा। जिन सड़कों पर पहले से सफाई थी, वहीं पर नेताओं ने झाड़ू लगाकर अभियान की औपचारिकता पूरी कर दी।

इस मामले को लेकर राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के नेता मनोज त्यागी ने भाजपा पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा नेता सिर्फ दिखावा करते हैं। उन्होंने कहा, “जब जल भराव से आजादी का नारा दिया तो पूरी दिल्ली को डुबो दिया, अब कूड़े से आजादी का नारा देकर नौटंकी कर रहे हैं।” त्यागी का आरोप है कि दिल्ली नगर निगम में सत्ता पाने के बाद भाजपा ने केवल प्रचार और फोटोशूट में ध्यान लगाया है, असल काम कहीं नहीं दिख रहा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें