Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Khandelwal Vaishya Samaj: खण्डेलवाल वैश्य समाज पूर्वी दिल्ली का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नई टीम ने लिया समाज सेवा का संकल्प

Khandelwal Vaishya Samaj: खण्डेलवाल वैश्य समाज पूर्वी दिल्ली का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नई टीम ने लिया समाज सेवा का संकल्प

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली में खण्डेलवाल वैश्य समाज (पंजी.) का शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष राजेश खण्डेलवाल (अमेरिया) एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी को निर्वाचन अधिकारी संदीप लाभी द्वारा विधिवत शपथ दिलाई गई। समारोह के दौरान नव-निर्वाचित टीम ने समाज की एकता, पारदर्शिता एवं सतत विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करने का संकल्प लिया। मंच से यह संदेश दिया गया कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही संगठन की प्राथमिकता होगी और समाज हित में पारदर्शी एवं समर्पित नेतृत्व सुनिश्चित किया जाएगा।

इस शुभ अवसर पर कई प्रमुख अतिथि भी उपस्थित रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खण्डेलवाल समाज ने हमेशा देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उन्हें विश्वास है कि नई कार्यकारिणी भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाएगी। विधायक जितेन्द्र महाजन ने भी नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। नगर निगम पार्षद पंकज लूथरा समेत समाज के अनेक गणमान्य सदस्य इस समारोह में उपस्थित रहे और सभी ने टीम को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें