Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New delhi : दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का शुभारंभ, अमित शाह ने दिलाई एकता की शपथVaranasi-Delhi Vande Bharat Sleeper: पीएम मोदी ने दिखाई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी, अब रातभर में पहुंचेंगे दिल्ली से काशीHapur News : दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, हापुड़ कोर्ट ने सुनाया फैसलाHapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

कूलर नहीं लाने पर पति से हुआ पत्नी का विवाद, निराश मोनिका ने लगा ली फांसी

कूलर नहीं लाने पर पति से हुआ पत्नी का विवाद, निराश मोनिका ने लगा ली फांसी
भीषण गर्मी होने के चलते पत्नी मोनिका ने पति जयभूषण से कूलर लाने के लिए कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया

अमर सैनी

गाजियाबाद। भीषण गर्मी होने के चलते पत्नी मोनिका ने पति जयभूषण से कूलर लाने के लिए कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। नाराज मोनिका ने रविवार सुबह चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। मोनिका के ही छोटे भाइयों ने यह देखकर शोर मचाया और उसे फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी।

एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मोनिका मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। डेढ़ साल पहले ही उसकी जयभूषण से शादी हुई थी। उनका छह महीने का एक बच्चा भी है। शुरुआती जांच में सामने आया कि मोनिका पति और बच्चे के साथ सुदामापुरी में रहते हैं। साथ में मोनिका के दो छोटे भाई भी रहता है। जयभूषण मजदूरी करता है। उनका कमरा तीसरी मंजिल पर है। मोनिका कमरे में काफी गर्मी होने की बात कहकर जयभूषण से कई दिनों से कूलर लाने की कह रही थी। जयभूषण ने कुछ दिनों में कूलर की व्यवस्था करने के लिए कहा था। इसी बात पर रविवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ और वह बाहर चला गया। उसके जाने के बाद मोनिका ने अपने दोनों भाइयों को भी बाहर भेज दिया। इसके बाद आत्महत्या कर ली।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *