Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की

 

 

सुनाम/चंडीगढ़, 6 मई(कोमल रमोला )

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के लिए सुनाम में प्रचार किया। उन्होंने यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से मीत हेयर को रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आपका जोश और उत्साह देखकर मुझे 2014 की याद आ रही है। उस समय भी ऐसे ही लोग मेरा समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में मैं यहां से 2 लाख 14 हजार वोटों से जीता था, लेकिन इस बार आपको मीत हेयर को कम से कम ढ़ाई लाख वोटों से जीताकर एक नया रिकॉर्ड कायम करना है।

सुनाम के लोगों से मान ने कहा कि सुनाम मेरी कर्मभूमि है। यहां मैं मंडी में गेंहू लेकर आता था। यहीं से मैंने कॉलेज पास किया है। बहुत लोगों को मैं आज भी नाम से जानता हूं। यहीं मेरा नानका (नानी का गांव) भी है। यहां मैं मटके वाली कुल्फी खाता था। मास्टर जी की किताब दुकान से लेकर बंगाली डॉक्टर का अस्पताल मुझे आज भी याद है। यहां तो मुझे प्रचार करने की भी जरूरत नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि लोग हमें यहां बिना प्रचार किए ही वोट दे देंगे।

भगवंत मान ने कहा कि आपने सतौज गांव के एक साधारण से मास्टर के लड़के को राज्य की इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी, जिसकी वजह से आज मेरा नाम राष्ट्रीय स्तर पर लोग जानते हैं। मैं भी देश में पंजाब का मान बढ़ाता हूं। देश में जहां कहीं भी जाता हूं वहां ‘जो बोले सो निहाल’ के नारे गुंजने लगते है क्योंकि सभी को पता है कि मैं पंजाब से हूं।

मान ने संगरूर से कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल खैरा पर हमला बोला और कहा उन्हें संगरूर के 10 गांव का नाम तक पता नहीं है और वह यहां से चुनाव लड़ने चले आए हैं। वह चंडीगढ़ से संगरूर आने के लिए जीपीएस की मदद लेते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे उम्मीदवार को किसी भी कीमत पर न जीतने दें जो यहां के लोगों के बारे में जानता ही नहीं है।

मान ने कहा कि पंजाब के किसानों का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद अफसरों की एक मीटिंग बुलाई और कहा कि कि किसानों को दिन में ही बिना कट लगाए 11 घंटे बिजली दी जाए, ताकि उनका समय और ऊर्जा व्यर्थ बर्बाद न हो।

इसके अलावा हमने पंजाब के 59 प्रतिशत खेतों में नहरी पानी पहुंचाया है। मार्च 2022 में जब मैं मुख्यमंत्री बना था तब सिर्फ 21 प्रतिशत खेतों में नहर का पानी पहुंच रहा था। अक्टूबर तक हम 70 प्रतिशत खेतों में नहरी पानी पहुंचा देंगे, जिसके बाद पंजाब में करीब 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे। फिर सरकार के करीब 5000 से 6000 करोड़ रुपए बचेंगे। उस पैसे से हम अपनी माताओं बहनों को 1000 रू हर महीना देंगे। हम अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने का हिसाब लगाकर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने कई ऐसे बड़े काम भी किए, जिसके वायदे हमने चुनाव के दौरान किये भी नहीं थे। एक अखबार में खबर छपी है कि पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई सड़क सुरक्षा फोर्स की बदौलत पिछले 90 दिनों में पंजाब में सड़क दुर्घटना में करीब 5800 लोगों की जान बची है। जबकि पहले रोज पंजाब में 30 से 35 मौतें सड़क दुर्घटना में होती थी।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मैं चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जा रहा था तो चंडीगढ़ से दिल्ली वाली फ्लाइट में मुझे एक लड़की मिली। उसने मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि मेरी भर्ती अभी थोड़े दिन पहले पटवारी में हुई है। अभी मेरा ट्रेनिंग पीरियड चल रहा है लेकिन आपने फैसला किया की ट्रेनिंग के दौरान भी कर्मचारियों को तनख्वाह मिलेंगे। मैंने अपने परिवार वालों से वायदा किया हुआ था कि जब मुझे सरकारी नौकरी लगेगी तो पहली तनख्वाह के पैसे से मैं अपनी दादी समेत परिवार के सभी लोगों को फ्लाइट से दिल्ली घूमाने ले जाऊंगा। आज आपकी बदौलत मेरा यह सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे उस लड़की की बातें सुनकर बहुत अच्छा लगा। कुछ समय के लिए मैं भावुक भी हो गया था।

मान ने बादल परिवार पर भी हमला बोला और कहा कि बादल परिवार के सारे लोग चुनाव हार चुके हैं। सिर्फ हरसिमरत कौर बादल ही बाकी है। इस चुनाव में हरसिमरत कौर का बठिंडा से जमानत जब्त होने वाला है। उसके बाद बादल परिवार में सब हारे हुए उम्मीदवार हो जाएंगे, फिर वे लोग आपस में एक दूसरे पर इस बात के लिए दोषारोपण नहीं करेंगे कि ‘तू हार गया’ क्योंकि सभी हारे हुए होंगे।

जनसभा को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार मीत हेयर ने कहा कि पंजाब की यह पहली सरकार है जिसने चुनाव के दौरान लोगों से जो वायदे किए उससे ज्यादा काम किए। मान सरकार ने बिना वायदे किए सड़क सुरक्षा फोर्स बनाए। प्राइवेट थर्मल पावर प्लांट खरीदी। नहरी पानी को पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचाया और किसानों को दिन में बिजली देने जैसे कई काम बिना वायदे के किए। जबकि पिछली सरकारों में जो राजनीतिक पार्टियां थी वह जो वायदे लोगों से करती थी उसका 5% भी पूरा नहीं कर पाती थी।इस मौके वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा, विधायक अमन अरोड़ा, विधायक मुहम्मद जमील उर रहमान समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *