Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

10 वर्षों में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री नायब सैनी

 

चंडीगढ़ /सिरसा, 4 मई( कोमल रमोला ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि बीजेपी सरकार में गरीबों को मजबूत करने का काम किया है और लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना सुनिश्चित किया है। मुख्यमंत्री आज यहां अशोक तंवर के नामांकन अवसर पर आयोजित रोड शो के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री सिरसा से भाजपा के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर का नामांकन दाखिल करवाने के लिए शनिवार को सिरसा पहुंचे। लघु सचिवालय में जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त आर.के. सिंह को अशोक तंवर ने अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष तौर पर उपस्थित रहे तो राज्यसभा के सदस्य सुभाष बराला, हिसार से भाजपा के प्रत्याशी चौ. रणजीत सिंह, सिरसा के विधायक गोपाल कांडा एवं फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम मौजूद रहे। लघु सचिवालय परिसर में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सिरसा लोकसभा के प्रभारी, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री डा. कमल गुप्ता, उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंद्र सिरसा, हिसार से भाजपा प्रत्याशी चौ. रणजीत सिंह, सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, भाजपा सिरसा जिला की अध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, फतेहाबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह व रामचंद्र कम्बोज, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, आदित्य देवीलाल, कप्तान मीनू बैनीवाल, भूपेश मेहता सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी की कुशलक्षेम जानी और तंवर के नामांकन को लेकर बधाई दी। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में जनहित में अनेक योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं के जरिए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 10 वर्षों देश में 24 एम्स स्थापित कर स्वास्थ्य की दिशा में भी अहम काम इस सरकार ने किए हैं। हरियाणा के हर जिले में सरकार ने मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना बनाई है और सिरसा में भी मेडिकल कॉलेज बनाने की दिशा में काम चल रहा है और जल्द ही टैंडर हो जाएगा और यहां भी काम शुरू हो जाएगा। नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने इंदिरा गांधी के समय में गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था,लेकिन गरीबी नहीं हटी वही नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में इस पर ठोस काम करते हुए 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा पर जनहित के कामों का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सरकार की तरफ से किसानों के लिए फसल बीमा योजना लागू की गई तो कुमारी सैलजा इसके खिलाफ धरने पर बैठ गई थी ओर उसका विरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में अगर किसान की फसल खराब हुई तो उसे सरकार ने साढ़े 12 हजार करोड़ रुपए मुआवजा दिया गया। कांग्रेस सरकार में यदि किसान की फसल खराब होती थी तो उन्हें 2-2 रुपए चेक दिए जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में 282 व 2019 में 303 सीटों के साथ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे और इस बार 4 जून को जब परिणाम आएगा तो 400 से ज्यादा सीटों के बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। उन्होंने जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि कांग्रेस की झूठ से खुद बचना है और दूसरों को भी बचाना है।

*तंवर को दी बधाई*
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अशोक तंवर के नामांकन को लेकर बधाई दी। उन्होंने सिरसा विधायक गोपाल कांडा से भी हालचाल जाना। हलोपा सुप्रीम गोपाल कांडा द्वारा भाजपा उम्मीदवार को समर्थन दिए जाने पर तंवर की स्थिति मतबूत हुई है। कांडा बंधु दिल खोलकर तंवर के साथ लगे हुए है और उनके चुनाव प्रचार में दिन रात लगे हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात बताते हैं कि अशोक तंवर 5 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *