Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

बीजेपी-जेजेपी नेता मिलकर घोटाला करने के बाद एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर बच नहीं सकते, अब इनके घोटालों की जांच जनता कराएगी – दीपेन्द्र हुड्डा

 

रोहतक, 23 अप्रैल( ,कोमल रमोला ) सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज दिल्ली-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बजरंग बली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए और मन्दिर का उद्घाटन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने मॉडल टाउन इलाके में घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत व्यापक जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि रोहतक में पीने के पानी की समस्या है, बहुत सी कॉलोनियों में सीवर के पानी की सप्लाई की शिकायत आ रही है। ये सरकार मूलभूत सुविधाएं देने तक में असफल साबित हुई है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय रोहतक के चारों तरफ वाटर टैंक बनवाकर पीने के पानी की समस्या को जड़ से समाप्त किया गया था। उन्होंने कहा कि रोहतक के साथ-साथ पूरे प्रदेशवासी रिकार्ड महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से दुःखी हैं। अमृत योजना के तहत प्रदेश को 2565 करोड़ रुपए और रोहतक को करीब 350 करोड़ रुपये मिले थे। यह राशि पेयजल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम, ड्रेनेज और पार्कों के रख रखाव पर खर्च होनी थी, जो घोटाले की भेंट चढ़ गई। इसका काम भी एक साल के अंदर काम पूरा होना था, लेकिन न तो प्रोजेक्ट पूरा हुआ और न ही इतनी बड़ी राशि का पता चला कि आखिर कहां गई। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि अमृत योजना के 350 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर रोहतक के मौजूदा बीजेपी सांसद ने आरोप लगाये कि रोहतक के एक पूर्व मंत्री ने घोटाला किया और इसके सबूत भी मिटा दिये। बीजेपी सांसद ने घोटाले के तार मुख्यमंत्री कार्यालय तक जुड़े होने की बात भी कही। 5 साल तक डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को मिलकर लूटने का काम किया। इन सारे घोटालों की जांच अब जनता करायेगी। बीजेपी को भ्रष्टाचार तब दिखता है जब कोई बीजेपी से अलग हो जाता है। बीजेपी और जेजेपी नेता मिलकर घोटाला करने के बाद एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर बच नहीं सकते। उन्होंने सवाल किया कि जेजेपी के लोग 5 साल तक जब बीजेपी के साथ मिलकर लूट रहे थे तब जांच कराने की याद क्यों नहीं आयी। इस दौरान विधायक बीबी बतरा भी मौजूद रहे।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार आने पर मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और पेयजल समस्या का पहले की तरह जड़ से समाधान किया जाएगा। इस दौरान मॉडल टाउन ट्रैडर्स एसोसिएशन के प्रधान अजय धनखड़, उप-प्रधान मुकेश अरोड़ा, कैशियर अमित गुलाटी, सतीश जांगड़ा, प्रतीक भाटिया अपने अनेक समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। दीपेंद्र हुड्डा ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 10 वर्षों में काफी मेहनत के बाद रोहतक देश में विकास के मानचित्र पर आया था लेकिन बीते साढ़े 9 साल में रोहतक की ये छवि धूमिल हुई है। 10 साल की सरकार के बाद भाजपा को ऊलजलूल बयानबाजी करने की बजाय अपने काम लेकर जनता के बीच जाना चाहिए और बताना चाहिए कि देश और प्रदेश में इतनी बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार क्यों है।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि वो अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं और डंके की चोट पर अपने कराये काम बता रहे हैं। दूसरी तरफ मौजूदा सांसद सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। रेल कोच फैक्ट्री, इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी लाखों करोड़ रुपये की लागत वाली बड़ी परियोजनाएं हरियाणा से वापस लेकर दूसरे प्रदेशों में भेज दी गई, या ठंडे बस्ते में डाल दी गई। केंद्र की बीजेपी सरकार एक-एक कर हरियाणा से परियोजनाएं दूसरे प्रदेशों में लेकर जाती रही और हरियाणा की डबल इंजन सरकार, 15 में से 14 सत्ताधारी दल के सांसद विरोध की एक आवाज भी नहीं उठा पाए। रोहतक से मौजूदा बीजेपी सांसद बताएं अपने कार्यकाल में रोहतक लोकसभा के विकास के लिए कौन सी नयी परियोजना लेकर आये या इलाके की मंजूरशुदा परियोजनाओं को दूसरे प्रदेशों में जाने से रोकने के लिए संसद में कब आवाज उठाई। रोहतक की जनता सच जानती है और वो बदलाव का मन बना चुकी है उन्हें बस मतदान के दिन का इंतजार है।
***

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *