Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

मुकाबले से बाहर हुई कांग्रेस, जेजेपी ही देगी भाजपा को टक्कर – दिग्विजय

 

चंडीगढ़, 23 अप्रैल(कोमल रमोला ) जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि घमंड में चूर भाजपा को जेजेपी घर-घर जाकर वोट मांगने पर मजबूर कर देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोकसभा चुनाव में भाजपा के राजशाही उम्मीदवारों को जेजेपी ही टक्कर देगी और इस मुकाबले में कांग्रेस बहुत पीछे रह चुकी है। मंगलवार को दिग्विजय चौटाला गुड़गांव लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे।

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद राव इंद्रजीत ने गुड़गांव के लिए कुछ नहीं किया इसलिए गुरुग्राम को नई गाड़ी की जरूरत है क्योंकि अब पुरानी गाड़ी को कोई खरीदना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार सांसद बनने के बाद जनता से दूरी बना लेते है, यहां तक कि भाजपा वाले पब्लिक से मिलना तक पसंद नहीं करते है, जबकि जेजेपी के नेता हर समय आमजन के बीच में रहते है, उनकी बातों को सुनते है। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने अहीर और गुर्जर रेजीमेंट बनाने की मांग का समर्थन किया और कहा कि फौज में ये दोनों रेजीमेंट बनने से देश की रक्षा और मजबूती से होगी।

इस अवसर पर जेजेपी उम्मीदवार राहुल फाजिलपुरिया ने कहा कि चुनाव में इस बार राव इंद्रजीत का घमंड जनता तोड़ेगी क्योंकि काम नहीं करने वाले नेताओं को जनता वोट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बदलाव और विकास लाने के लिए लोग जेजेपी का मजबूती से साथ दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *