Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

मध्य प्रदेश के धार में कार हादसा, आग लगने से चार युवकों की मौत; एक गंभीर

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार, 25 अक्टूबर की रात एक कार पुलिया से नीचे गिरने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना लेबड़-नयागांव मार्ग पर सादलपुर थाना क्षेत्र में हीरा ढाबे के पास हुई।

प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, कार में पांच मित्र सवार थे जो सांवरिया सेठ मंदिर से लौट रहे थे। आशंका है कि वाहन का टायर फटने से चालक नियंत्रण खो बैठा और कार रेलिंग से नीचे जा गिरी। इसके बाद उसमें आग लग गई। मृतकों की पहचान भीम धाकड़, चेतन धाकड़, आदित्य तिवारी और अभिषेक सोलंकी के रूप में बताई गई है।

पांचवां युवक तुषार मंडलोई वाहन से बाहर निकलने में सफल रहा, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारण और आग लगने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *