Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

साउथ में साफ और नॉर्थ में हाफ हो जाएगी बीजेपी, फुस्स साबित होगा 400 पार का नारा- हुड्डा

चंडीगढ़,22 अप्रैल( कोमल रमोला ) साउथ में साफ और नॉर्थ में हाफ, आज की तारीख में बीजेपी की यही स्थिति है। बीजेपी का 400 पार वाला नारा पूरी तरह फुस्स साबित होने वाला है। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा की पूरे देश की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। जो चुनावी विश्लेषक कुछ दिन पहले बीजेपी को 8 से 9 सीटें दे रहे थे, आज वहीं लोग बीजेपी को 8 से 9 सीटों पर हराता हुआ दिखा रहे हैं। तमाम चुनावी सर्वे बता रहे हैं कि कांग्रेस का ग्राफ बढ़ रहा है और बीजेपी का ग्राफ गिरता जा रहा है। वोटिंग की तारीख आते-आते स्पष्ट हो जाएगा कि हरियाणा में कांग्रेस एकतरफा जीत रही है।

हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे से हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने की नींव भी पड़ जाएगी। क्योंकि बीजेपी सरकार से हर वर्ग दुखी है। आज बेरोजगार युवा सड़कों पर बारात निकालकर प्रदर्शन कर रहे हैं, एमएसपी नहीं मिलने से नाराज किसान मंडियों में परेशान बैठे हैं और घटती आमदनी से मजदूर, कामगार व मध्यम वर्ग हताश हो चुका है। 2014 तक देश के सबसे समृद्ध प्रदेश रहे हरियाणा की 63 प्रतिशत जनता को बीजेपी ने गरीबी के दलदल में धकेल दिया है। सरकार की इन तमाम कारगुजारियों का बदला जनता वोट की ताकत से लेगी।

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास हरियाणा में चुनाव लड़ने के लिए अपने उम्मीदवार तक नहीं थे। कांग्रेस व अन्य दलों से आने वाले लोगों को पार्टी में शामिल करके हाथों-हाथ टिकट थमा दी गई। लेकिन कांग्रेस के पास पूरे हरियाणा में टिकटों के मजबूत दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। सभी नामों पर चर्चा करने में निश्चित ही समय लगता है। लेकिन सभी सीटों पर नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं। हाईकमान द्वारा कभी भी नामों की सूची जारी की जा सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *