Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

किशोरियों की सप्लायर रुखसाना की जमानत खारिज

जिला कोर्ट में जमानत खारिज
जिला कोर्ट में जमानत खारिज

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव मे स्थित ओयो शीतला होटल में किशोरियों से जबरन देह व्यापार कराने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की अंतरिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। नोएडा पुलिस लंबे समय से दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। फरार चल रहे आरोपियों को अब उच्च न्यायालय से राहत मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि पुलिस को दस अप्रैल को सूचना मिली थी कि बहलोलपुर गांव स्थित एक ओयो होटल में अवैध रूप से वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। इस होटल को फरमान और उसका भाई फैयाज चला रहे हैं। दोनों बिहार समेत अन्य जगहों से किशोरियों की गरीबी का फायदा उठाकर बुलाते थे और उनसे जबरन देह व्यापार करवाते थे। सेक्टर-63 पुलिस ने सूचना पर छापेमारी कर अजहरुद्दीन उर्फ राजू, अख्तर मोहम्मद, सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद फैयाज, फरमान, मरगूम आलम को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान छह किशोरियों को मुक्त कराया गया था। होटल के भवन मालिक सुरेंद्र यादव और होटल संचालकों को किशोरी सप्लाई करने वाली रुखसाना और रहमान उर्फ बल्लू फरार हो गए थे।

जिला कोर्ट में जमानत खारिज

मुकदमा दर्ज होने के कुछ समय बाद रुखसाना को भी पुलिस ने दबोच लिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चल रहे दो आरोपी सुरेंद्र यादव और रहमान उर्फ बल्लू ने जिला कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें अभी भी दबिश दे रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *