किसानों ने किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

अमर सैनी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 10 किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया। वे ट्रैक्टर ट्राली और गाड़ियों में सवार होकर डीजे की धुन पर प्राधिकरण पहुंचे और महापंचायत में शामिल हुए। महिलाओं ने भी इस महापंचायत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

किसान नेताओं ने कहा कि प्राधिकरण लगातार किसानों की अनदेखी कर रहा है,इसी को लेकर 25 नवंबर को किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया था और उसके बाद वहीं पर धरना शुरू किया था। आज उसी के अगले पड़ाव में किसानों ने यमुना प्राधिकरण का घेराव किया है और अब किसानों का धरना यमुना प्राधिकरण पर ही चलेगा और उसके बाद किसान दो मार्च को दिल्ली के लिए कूच करेंगे।किसान नेता रूपेश वर्मा ने कहा कि प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का आंदोलन अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। आज आयोजित इस महापंचायत में 10 से ज्यादा किसानों के संगठनों के हजारो किसान पहुंचे। उन्होंने कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा के फैसले के अनुसार महापड़ाव 27 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर था, इसके बाद अब 28 नवंबर यानि आज से 1 दिसंबर तक यह यमुना प्राधिकरण पर जारी रहेगा और आंदोलन का तीसरा और अंतिम चरण 2 दिसंबर को संसद सत्र के दौरान दिल्ली कूच के रूप में होगा।

10 किसान संगठन इस किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं । किसानों का साफ तौर पर कहना है कि अब आर पार की लड़ाई होगी या तो प्राधिकरण को किसानों के मुद्दों को मारना होगा या किसान लंबा आंदोलन करेगा। किसानों के आंदोलन को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img