Khelo India Winter Games 2026: शीतकालीन खेलों की राजधानी बना लद्दाख, 1060 खिलाड़ी बर्फ पर दिखाएंगे दमखम

Khelo India Winter Games 2026: शीतकालीन खेलों की राजधानी बना लद्दाख, 1060 खिलाड़ी बर्फ पर दिखाएंगे दमखम

नई दिल्ली/लेह, 20 जनवरी। लद्दाख की बर्फीली वादियों में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के छठे संस्करण का भव्य आगाज मंगलवार को नवांग डोरजन स्तोबदान स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने किया। यह लेह चरण 26 जनवरी तक चलेगा, जबकि स्नो स्पोर्ट्स का दूसरा चरण बाद में गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लद्दाख को बधाई देते हुए कहा कि हिमालय से भारत के शीतकालीन खेलों का भविष्य आकार ले रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अब विंटर स्पोर्ट्स भारत के प्रतिस्पर्धी खेल ढांचे का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस संस्करण की खास बात यह है कि पहली बार फिगर स्केटिंग को शामिल किया गया है, जिसमें देश के शीर्ष स्केटर अपना कौशल दिखा रहे हैं।

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में कुल 1060 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 480 एथलीट शामिल हैं। प्रतियोगिताएं एनडीएस स्टेडियम, गुपुख्स पॉन्ड और लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित की जा रही हैं। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ी बर्फ पर अपनी ताकत, संतुलन और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।

उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि लगातार तीसरी बार इन खेलों की मेजबानी लद्दाख की मजबूत आयोजन क्षमता और खेलों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने लद्दाख की नई खेल नीति का भी जिक्र किया, जो युवाओं को पेशेवर खेलों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन न सिर्फ स्थानीय प्रतिभाओं को निखारेंगे, बल्कि लद्दाख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीतकालीन खेलों के केंद्र के रूप में स्थापित करेंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img