खंभों की मजबूती पर खर्च होंगे 36 करोड़

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-96 में बन रहे नोएडा प्राधिकरण के नए कार्यालय के कमजोर खंभों की मजबूती का काम सितंबर में शुरू होगा। प्राधिकरण ने इस भवन के रेट्रो फिटिंग कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्य पर प्राधिकरण करीब 36 करोड़ खर्च करेगा। अगले सात-आठ महीने में नया कार्यालय बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

सोमवार को नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में रेट्रो फिटिंग का काम कर रही एजेंसियों के साथ बैठक हुई। बैठक में एजेंसियों ने प्राधिकरण अधिकारियों से कार्य से संबंधित सवाल पूछे। गौरतलब है कि आईआईटी की जांच में नोएडा प्राधिकरण के नए कार्यालय भवन के 200 खंभे कमजोर पाए गए थे। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर नोएडा प्राधिकरण ने पूरी बिल्डिंग के इन खंभों को चिह्नित कर मजबूती बढ़ाने का एस्टीमेट तैयार किया है। एस्टीमेट का आईआईटी से परीक्षण कराने के बाद प्राधिकरण ने कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस पर करीब 36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसकी भरपाई ब्लैक लिस्टेड एजेंसी की सिक्योरिटी मनी से की जाएगी। इस परियोजना के लिए सिविल बजट 231 करोड़ 91 लाख रुपए तय किया गया था। सभी तरह के कामों को मिलाकर परियोजना की कुल लागत 303 करोड़ 92 लाख रुपए है। काम के मुताबिक, पिछली कंपनी को सिविल काम के लिए 116 करोड़ 5 लाख रुपए का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। अब नए अनुबंध के तहत नई एजेंसी इसका निर्माण कर रही है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img