Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

फर्जी ट्रैवल कंपनी बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उन्हें विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के दो लोगों को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया
फर्जी ट्रैवल कंपनी बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उन्हें विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के दो लोगों को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया

अमर सैनी

नोएडा। फर्जी ट्रैवल कंपनी बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उन्हें विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के दो लोगों को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी देश के विभिन्न जगहों पर रहने वाले बेरोजगार युवक-युवतियों को विदेश में उच्च स्तर पर नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते थे। ये लोग अब तक सैकड़ो लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 104 पासपोर्ट, एक लैपटॉप, 6 मोबाइल, 4 फर्जी मोहरें, 31 वीजा कूटरचित, 36 फर्जी कम्पनी के वर्किंग कान्ट्रैक्ट व आई-20 कार बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-49 में कुछ युवकों ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके साथ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक ट्रैवल कंपनी द्वारा ठगी की गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कर रही थाना पुलिस ने शुक्रवार को लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से फर्जी ट्रैवल कंपनी बनाकर लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी इशाक युनूस उर्फ रोबिन उर्फ जितेन्द्र पुत्र युनूस उस्मान तथा रोहित ओबराय पुत्र दिलबाग ओबराय को पीएनबी बैक के पास होशियारपुर नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी होशियारपुर गांव में एक ऑफिस चला रहे थे। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से 104 पासपोर्ट, 1 लैपटॉप, 6 मोबाइल, 4 फर्जी मोहरें, 31 वीजा कूटरचित, 36 फर्जी कम्पनी के वर्किंग कान्ट्रैक्ट व आई-20 कार बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त इशाक युनूस उर्फ रोबिन उर्फ जितेन्द्र इस गैंग का सरगना है। उसके द्वारा इस काम को पिछले 6 वर्षों से अंजाम दिया जा रहा है। यह गैंग बेरोजगार को जाकर अपने जाल में फंसता है कि उनकी नौकरी विदेश में जार्डन, साउदी अरब, कतर आदि खाड़ी देशों में लगवायी जायेगी। इस काम के प्रति लड़के से 80-90 हजार रूपये लेते है। कोई कागज कम पाये जाने पर रेट बढ़ाकर उनसे और पैसें की डिमान्ड की जाती है।

सोशल मीडिया पर करते थे प्रचार
डीसीपी ने बताया कि इस गैंग के द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर अपनी फर्जी फर्म का प्रचार-प्रसार किया जाता है। विदेश में नौकरी का विज्ञापन देखकर जब कोई बेरोजगार युवक इनसे संपर्क करता है, तो उसका बताया जाता है कि अगर वह और लड़कों को लेकर आता है तो उसको विदेश भेजने की रकम कम कर दी जाएगी। इसके बाद उक्त बेरोजगार लड़को को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उनके फर्जी वीजा व कंपनी कान्ट्रैक्ट दिखाकर उनसे पैसे ऐठते है, उन्हे कहीं भी नौकरी नहीं दिलवायी जाती है। मौका पाकर पैसे इकट्ठा होते ही ये आफिस बंद करके भाग जाते हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्त इससे पूर्व दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में इस तरह की कई घटना को अंजाम दे चुके हैं। इस गिरोह के द्वारा अब तक करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *