Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

केस वापस न लेने पर परिवार को भी धमकाया, खौफ में जी रहे जिंदगी

थाना सेक्टर-58 में एक युवती ने एक व्यक्ति पर दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में चल रहे मुकदमे को वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया
थाना सेक्टर-58 में एक युवती ने एक व्यक्ति पर दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में चल रहे मुकदमे को वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया

अमर सैनी

नोएडा।थाना सेक्टर-58 में एक युवती ने एक व्यक्ति पर दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में चल रहे मुकदमे को वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। धमकी मिलने के बाद से पीड़िता और उनका परिवार भयभीत है।
सेक्टर-61 की अनन्या बहल ने दर्ज कराई एफआइआर में बताया कि दिल्ली रोहिणी सेक्टर-15 स्थित माडर्न अपार्टमेंट के प्रवीण कुमार बंसल उनके पिता के दोस्त और पारिवारिक संबंध थे। इस कारण वर्ष 2011 से 2013 के बीच दादा बीएस बहल, दादी सुशीला देवी बहल, पिता अनुपम बहल और मां दीपा बहल ने एनईएफटी व आरटीजीएस के माध्यम से 73 लाख रुपये प्रवीण कुमार बंसल को दिए। तब से रुपये मांगने पर देने का आश्वासन देकर टालते रहे। वर्ष 2017 शिकायतकर्ता के पिता का देहांत हो गया। इसके बाद मई 2019 में रुपये मांगे तो आरोपित की ओर से आइसीआइसीआइ बैंक का एक चेक दिया गया। चेक को बैंक में भुगतान के लिए लगाया तो वह बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता की ओर से एक नोटिस आरोपित को भेजा गया। इसके बाद दिल्ली में एनआइए एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया, जो रोहिणी कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि अब आरोपित की ओर से उन्हें और उनके परिवार के लोगों को धमकी मिल रही है। इसके चलते पूरा परिवार डरा हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *