Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Karol Bagh Building Collapsed: दिल्ली के करोल बाग में भरभराकर गिरा पुराना मकान, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के करोल बाग में भरभराकर गिरा पुराना मकान, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के करोल बाग एरिया में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की सूचना है। हादसे की सूचना दमकल की टीम को मिलने के बाद मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल रेक्स्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए दमकल की टीम के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी मौजूद है। स्थानीय लोगों को घटनास्थल स्थल के आसपास से हटाया जा रहा है। डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा, ‘सुबह करीब 9 बजे एक इमारत के ढहने की सूचना मिली, यह इमारत काफी पुरानी थी। अभी तक 9 लोगों को यहां से रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा गया है। अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।’

मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची हुई है और पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। मलवा हटाने का काम किया जा रहा है। यह हादसा बापा नगर के 16/134 मकान नंबर में हुआ है। बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सुबह नीचे गिर गया। कंट्रोल रूम को 9:11 पर सूचना मिली फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है, जिससे कोई लोग उसके अंदर दबे हो तो उन्हें निकाला जा सके। हादसे के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। दरअसल दिल्ली में बारिश के कारण पहले भी कई पुराने गिरने की खबरें सामने आ चुकी हैं। इलाके में जिन लोगों के घर काफी पुराने हैं, उन्हें भी हादसों को डर सता रहा है। उधर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से लोगों को हटा दिया है। साथ ही बचाव अभियान तेजी से चल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *