Kapnur Encounter: कानपुर में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

Kapnur Encounter: कानपुर में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

कानपुर के घाटमपुर में 6 साल की मासूम से रेप के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कल्लू उर्फ शिवम 24 घंटे से फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में दो गोलियां लगीं। इधर मासूम बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे घाटमपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

डीसीपी साउथ कानपुर दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि 10 जून को घाटमपुर के जवाहर नगर में पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद तीन टीमें गठित की गईं। आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई। आरोपी को जैसे ही पुलिस ने घेरा, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। पकड़े गए आरोपी पर पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और कोर्ट में जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img