Aligarh: टप्पल में STF और पुलिस मुठभेड़, ATM फ्रॉड गैंग के चार अपराधी गिरफ्तार, दो को गोली लगी

Aligarh: टप्पल में STF और पुलिस मुठभेड़, ATM फ्रॉड गैंग के चार अपराधी गिरफ्तार, दो को गोली लगी

अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए चारों आरोपी ATM कार्ड स्वैपिंग और फ्रॉड के मामलों में सक्रिय गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि टप्पल थाना पुलिस और आगरा यूनिट की STF को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी एक गाड़ी में यमुना एक्सप्रेसवे के पास मौजूद हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी दो आरोपियों को घेराबंदी कर दबोचा गया।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि ये चारों आरोपी ATM कार्ड बदलकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दो अपराधियों पर पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उन पर इनाम भी घोषित था। इनके पास से हथियार, फर्जी ATM कार्ड, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में ATM फ्रॉड की वारदातों को अंजाम दिया है। इनकी गिरफ्तारी से ऐसे कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल घायल आरोपियों का इलाज कराया जा रहा है और चारों को रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img