Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

Kannada Actor Santhosh Balaraj का 34 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Santhosh Balaraj
Kannada Actor Santhosh Balaraj का 34 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

कन्नड़ फिल्म अभिनेता और प्रोड्यूसर अनेकल बलराज के बेटे, Kannada Actor Santhosh Balaraj का 34 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ज्वाइंडिस की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पढ़ें पूरी खबर।

Kannada Actor Santhosh Balaraj का हुआ निधन

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कन्नड़ अभिनेता Kannada Actor Santhosh Balaraj का 34 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह जाने-माने प्रोड्यूसर अनेकल बलराज के बेटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें जॉन्डिस हो गया था और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Santhosh Balaraj: ಕನ್ನಡದ ಯುವನಟನ ಸ್ಥಿತಿ ಗಂಭೀರ; ಐಸಿಯುನಲ್ಲಿ ಸಂತೋಷ್ ಬಾಲರಾಜ್‌ಗೆ ಚಿಕಿತ್ಸೆ, ಆಗಿದ್ದೇನು ಗೊತ್ತಾ? | Santosh Balaraj sandalwood actor condition is critical being treated in the ...

कब और कैसे हुआ निधन?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Kannada Actor Santhosh Balaraj ने 5 अगस्त 2025 को सुबह करीब 9:45 बजे बेंगलुरु के कुमारस्वामी लेआउट स्थित सागर अपोलो हॉस्पिटल के आईसीयू में अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल फैंस बल्कि पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके पिता अनेकल बलराज की भी मृत्यु इसी साल 15 मई को एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी।

कौन थे संतोष बलराज?

Kannada Actor Santhosh Balaraj ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म केम्पा से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अविनाश, रुचिता प्रसाद और प्रदीप सिंह रावत जैसे कलाकार भी थे। उन्होंने अपने करियर में करिया 2, गणपा, सत्यम और बर्कली जैसी कई कन्नड़ फिल्मों में शानदार अभिनय किया।

Actor Santhosh Balaraj: ತೀವ್ರ ಅನಾರೋಗ್ಯ; ಸ್ಯಾಂಡಲ್‌ವುಡ್‌ ಯುವ ನಟ ಸಂತೋಷ್ ಬಾಲರಾಜ್ ಸ್ಥಿತಿ ಗಂಭೀರ - Kannada News | Sandalwood young actor Santhosh Balaraj's condition is critical - Vishwavani TV Vishwavani TV

उनकी फिल्म करिया 2 को IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है, जो दर्शकों में उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। यह फिल्म उनके पिता की कंपनी “Santosh Enterprises” के बैनर तले बनी थी।

परिवार और व्यक्तिगत जीवन

Kannada Actor Santhosh Balaraj के निधन के बाद अब उनकी मां अकेली रह गई हैं। पहले पिता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु और अब बेटे के असामयिक निधन ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है।

 फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Kannada Actor Santhosh Balaraj की अचानक मृत्यु से पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक और सहयोगी कलाकार दुख व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

अंतिम विदाई

सूत्रों के मुताबिक, Kannada Actor Santhosh Balaraj का अंतिम संस्कार उनके घर बेंगलुरु में किया जाएगा। प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री के सदस्य अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें