जिले में सामान्य से 86 प्रतिशत कम बारिश

अमर सैनी

नोएडा।जून से अब तक जिले में सामान्य से 86 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। रविवार को बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी निकली। इसलिए दिन में काफी उमस रही।

1 जून से 14 जुलाई तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 16.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इन दिनों में सामान्य बारिश 121.9 मिमी होती है। इसलिए डेढ़ महीने में 86 फीसदी कम बारिश हुई है। पिछले दस दिनों से बादल छाए हुए थे, लेकिन कुछ दिन ही बूंदाबांदी हुई। इसलिए इस मानसून में बारिश कम होगी। रविवार को भी सामान्य बारिश 5.8 फीसदी होती है, लेकिन कहीं भी बारिश नहीं हुई। 20 जुलाई तक हल्की बारिश का अनुमान है, अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है।

यहां के मुकाबले गाजियाबाद में ज्यादा
बारिश गौतमबुद्ध नगर के मुकाबले गाजियाबाद में ज्यादा बारिश हुई है, लेकिन यहां भी बारिश सामान्य से 65 फीसदी कम हुई है। जिले में 1 जून से 14 जुलाई तक 42.3 मिमी बारिश हुई है। जबकि यहां सामान्य बारिश 122.3 मिमी दर्ज की जाती है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा संतोषजनक श्रेणी में
रविवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। नोएडा का एक्यूआई 77 और ग्रेटर नोएडा का 94 दर्ज किया गया। जून के महीने में दोनों शहरों का एक्यूआई एक दिन भी खराब श्रेणी में नहीं रहा है। जुलाई और अगस्त के महीने में भी एक्यूआई 200 या उससे कम रहने का अनुमान है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img