दिनदहाड़े युवक की चाकू गोदकर हत्या

अमर सैनी
नोएडा। सेक्टर-117 स्थित एक मीट शॉप के बाहर शहजाद की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस बीच युवक की लाश काफी देर तक सड़क पर ही पड़ी रही। मृतक के परिजन और बच्चे शव को घेरकर रोते रहे। घटना की गई वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से मेरठ का रहने वाला 35 वर्षीय शहजाद सेक्टर-117 में परिवार के साथ रहता था। वह गुरुवार दोपहर सेक्टर-117 एक मीट शॉप पर पहुंचा था। वहां मीट खरीदने को लेकर उसका एक परिचित से विवाद हो गया। परिचित शराब के नशे में था। इस बीच गुस्साए आरोपी ने मीट शॉप पर रखे चाकू से शहजाद पर हमला कर दिया। आरोपी ने ताबड़तोड़ एक दर्जन से अधिक बार हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
रोते-बिलखते परिजनों का वीडियो वायरल
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में मृतक की पत्नी और बच्चे शव के पास रोते बिलख रहे हैं। कुछ महिलाएं भी मौके पर खड़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहजाद की लाश काफी देर तक सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ी रही। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की दो टीमें में तलाश में जुटी
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मीट की दूकान पर सामान लेने के दौरान दो ग्राहको मे विवाद हुआ है। इस बीच एक के द्वारा दूसरे पर चाकू से वार किया गया । जिसमे शहजाद पुत्र रफीक उम्र 35 वर्ष की मृत्यु हुई है। आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है । शीघ्र ही घटना मे संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img