Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

Jewel Thief The Heist Begins Review: सैफ और जयदीप की फिल्म बोर करती है, कहानी और निर्देशन पूरी तरह फेल

Jewel Thief The Heist Begins Review
Jewel Thief The Heist Begins Review: सैफ और जयदीप की फिल्म बोर करती है, कहानी और निर्देशन पूरी तरह फेल

Jewel Thief The Heist Begins Review: सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। कमजोर कहानी और प्रिडिक्टेबल प्लॉट के कारण दर्शकों को निराशा हाथ लगी।

Jewel Thief The Heist Begins Review: कमजोर कहानी, कमजोर निर्देशन

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सिद्धार्थ आनंद की नई फिल्म ‘Jewel Thief: The Heist Begins’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। सिद्धार्थ, जो ‘पठान’ और ‘बैंग बैंग’ जैसी बड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इस बार कमजोर स्क्रिप्ट और प्रिडिक्टेबल कहानी के जाल में उलझ गए हैं।

Jewel Thief The Heist Begins Review: फिल्म की कहानी, पुराने फॉर्मूले पर आधारित

कहानी एक शातिर चोर के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे विलेन ब्लैकमेल करता है कि अगर उसने हीरा नहीं चुराया तो उसके पिता की जान ले ली जाएगी। यह कहानी वही पुराना फार्मूला दोहराती है, जिसमें हीरो चोरी करता है और अंत में ट्विस्ट की कोई खास भूमिका नहीं होती। दर्शकों के लिए यह पहले ही समझ आ जाता है कि आगे क्या होने वाला है।

Jewel Thief The Heist Begins: वेस्ट ऑफ टाइम है! सैफ और जयदीप अहलवात की ज्वेल थीफ- Navbharat Live (नवभारत) - Hindi News | jewel thief the heist begins saif ali khan and

Jewel Thief The Heist Begins Review: अभिनय,जयदीप की एक्टिंग दमदार, सैफ फीके

  • सैफ अली खान की परफॉर्मेंस इस फिल्म में कुछ नया नहीं देती। उनका किरदार कमजोर लिखा गया है और स्क्रीन पर वो प्रभावित नहीं कर पाते।

  • जयदीप अहलावत ने हमेशा की तरह अपने अभिनय से प्रभावित किया है, लेकिन कहानी इतनी कमजोर है कि उनकी मेहनत भी फिल्म को नहीं बचा पाई।

  • निकिता दत्ता ने अपनी भूमिका को अच्छी तरह निभाया है, लेकिन उनकी स्क्रीन प्रजेंस सीमित है।

Jewel Thief: Saif Ali Khan And Jaideep Ahlawat's Heist Series To Release On This Date

Jewel Thief The Heist Begins Review: डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की यह फिल्म निर्देशन के स्तर पर निराश करती है। कहानी में नयापन नहीं है और सस्पेंस नाम मात्र का है। फिल्म का स्क्रीनप्ले इतना साधारण है कि दर्शक शुरुआत के कुछ सीन देखकर ही अनुमान लगा लेते हैं कि अंत क्या होगा।

Jewel Thief The Heist Begins Review: सोशल मीडिया और रिव्यूज

फिल्म को औसतन 1 स्टार की रेटिंग मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी दर्शकों का रिस्पॉन्स नकारात्मक है। कई लोगों ने फिल्म को “वेस्ट ऑफ टाइम” बताया है। कुछ ने केवल जयदीप और निकिता की एक्टिंग के लिए फिल्म देखने की सलाह दी है।

अगर आप एक थ्रिलर फिल्म की उम्मीद में यह फिल्म देखने जा रहे हैं तो निराशा हाथ लगेगी। ‘Jewel Thief: The Heist Begins’ एक प्रिडिक्टेबल और थकी हुई कहानी के साथ आती है, जिसमें कुछ खास नया नहीं है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें