Jewar Firing: जेवर में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, सीने में लगी गोली, हालत गंभीर

Jewar Firing: जेवर में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, सीने में लगी गोली, हालत गंभीर

नोएडा। जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वारदात के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तत्काल ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार जहांगीरपुर के मोहल्ला लिख्खी लाठा निवासी उमर का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। बुधवार को वह बाजार में खरीदारी करने गया था। इसी दौरान कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के सीने में लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी जेवर राजीव सिसौदिया और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img