राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में बहू पर 13.50 लाख रुपये चोरी का आरोप, बेटे की मौत के बाद पुलिस जांच शुरू

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में बहू पर 13.50 लाख रुपये चोरी का आरोप, बेटे की मौत के बाद पुलिस जांच शुरू

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में बहू पर घर से 13.50 लाख रुपये चोरी करने और उस रकम से एफडी कराने तथा फ्लैट बुक कराने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि बहू और उसकी मां द्वारा कथित मानसिक प्रताड़ना दिए जाने से परेशान होकर उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता के अनुसार छपरौला गांव निवासी जागतरन ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके भाई ने बेटी की शादी के लिए 13.50 लाख रुपये उनके घर की अलमारी में रखे थे। इस रकम की जानकारी उनके बेटे हरेंद्र और बहू पूजा को थी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक जब रुपये निकालने के लिए अलमारी खोली गई तो पूरी नकदी गायब थी। पूछताछ के दौरान बहू संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। बाद में जानकारी मिली कि कथित रूप से उसने रकम अपनी मां को दे दी।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बहू की मां ने 7.50 लाख रुपये तथा बहू ने 2.50 लाख रुपये की एफडी यूनियन बैंक की गोविंदपुरम शाखा में कराई। इसके अलावा वेब सिटी में एक फ्लैट भी बुक कराया गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बहू के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध थे। जब बेटे हरेंद्र को इसकी जानकारी हुई तो उसे कथित रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और तलाक के लिए दबाव बनाया गया। शिकायत के अनुसार इसी तनाव में हरेंद्र ने 11 जुलाई 2026 को सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button