राज्यउत्तर प्रदेश

Dowry Death: कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार पर केस दर्ज

Dowry Death: कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार पर केस दर्ज

नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कटहेरा रोड निवासी इदरीश ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुलशमा का निकाह वर्ष 2024 में वसीम के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी के साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। कई बार दोनों परिवारों के बीच समझौते का प्रयास भी किया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया।

आरोप है कि चार अगस्त को भी दहेज को लेकर गुलशमा के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर जब परिजन ससुराल पहुंचे तो गुलशमा फंदे से लटकी मिली। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button