Jewar Driving Training Center: जेवर में सरकारी ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र जल्द बनेगा

Jewar Driving Training Center: जेवर में सरकारी ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र जल्द बनेगा

नोएडा। जेवर क्षेत्र के लोगों को जल्द ही वाहन चलाने के प्रशिक्षण और स्थायी ड्राइविंग लाइेंस की परीक्षा के लिए अपने क्षेत्र में ही सुविधा मिलने वाली है। सरकार की ओर से जेवर में एक नए सरकारी ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है और चयनित कंपनी को अनुदान भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक केंद्र के निर्माण और संचालन की प्रक्रिया पर जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हो सका है।

एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जेवर में ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना पर सरकार गंभीर है। केंद्र के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे यह साफ है कि परियोजना को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि केंद्र शुरू होने से जेवर और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

फिलहाल जिले में ड्राइविंग प्रशिक्षण और परीक्षण के लिए दो केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें दादरी स्थित शिवम मार्बल मोटर प्रशिक्षण केंद्र और वाईबी बिल्डर्स ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर-167 में एक और प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। इन केंद्रों पर प्रशिक्षण और ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा के लिए लोगों को समय लेना पड़ता है, जिससे कई बार लंबा इंतजार करना पड़ता है।

नए केंद्र के शुरू होने से प्रशिक्षण और टेस्टिंग की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ने की उम्मीद है। इससे न केवल आवेदकों को नजदीक में सुविधा मिलेगी, बल्कि लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी होती हैं तो साल खत्म होने से पहले केंद्र को शुरू किया जा सकता है।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी एक और ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने का प्रस्ताव है, जिससे जिले में ड्राइविंग प्रशिक्षण का ढांचा और मजबूत होगा। प्रशासन का मानना है कि बढ़ते वाहनों और लाइसेंस आवेदनों को देखते हुए नए केंद्रों की स्थापना समय की आवश्यकता है।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जेवर में सरकारी ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र खुलने से उन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय व धन दोनों की बचत होगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img