Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Encroachment Drive: नोएडा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 25 स्थानों से हटाए गए अवैध कब्जे

Noida Encroachment Drive: नोएडा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 25 स्थानों से हटाए गए अवैध कब्जे

नोएडा। शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त बनाने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान वर्क सर्किल-1 से लेकर वर्क सर्किल-10 तक की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुल 25 स्थानों से अवैध कब्जे हटाए। प्राधिकरण की इस कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर बुलडोजर चलाकर अस्थायी ढांचे और अवैध रूप से लगाए गए ठेले-पटरी हटाए गए।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बाजारों, आवासीय सेक्टरों और मुख्य मार्गों पर अवैध वेंडर्स और अस्थायी दुकानों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान सेक्टर-12, 43, 44, 45, 51, 52, 53, 57, 58, 59, 60, 76 (प्रिसले सोसायटी के पास), 80, 81, 84, 87 (नयागांव), 163, एनआरआई रोड, फेज-2, डोजरी कॉम्प्लेक्स, नगला चरनदास, भंगेल, कैंटर रोड (सेक्टर-87) और जेपी फ्लाईओवर से डीएससी रोड तक के क्षेत्रों में अवैध कब्जों को हटाया गया। इन स्थानों पर सड़क किनारे लगाए गए ठेले, खोखे, टीन-शेड, बांस-बल्लियों से बने ढांचे और अन्य अस्थायी निर्माण को हटाकर रास्तों को खाली कराया गया।

प्राधिकरण का कहना है कि उन्हें विभिन्न माध्यमों से—जनमानस, आरडब्ल्यूए, फोन कॉल और औद्योगिक संगठनों की शिकायतों के जरिए—लगातार अतिक्रमण की सूचनाएं मिल रही थीं। शिकायतों में बताया गया था कि कई स्थानों पर अवैध वेंडर्स के कारण पार्किंग की समस्या बढ़ रही है और पैदल चलने वालों को भी दिक्कत हो रही है। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित टीमों को मौके पर भेजकर सख्त कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह अभियान एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नियमित रूप से जारी रहेगा। जिन लोगों द्वारा दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न करें और शहर को स्वच्छ व सुगम बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण मुक्त सड़कों से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि आपातकालीन सेवाओं को भी बिना बाधा पहुंचने में मदद मिलेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें