JEE Advanced Result: जेईई एडवांस में श्रेयस मिश्रा ने हासिल की ऑल इंडिया 119वीं रैंक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खुशी की लहर

JEE Advanced Result: जेईई एडवांस में श्रेयस मिश्रा ने हासिल की ऑल इंडिया 119वीं रैंक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खुशी की लहर

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए गर्व का पल है, जहां रॉयल नेस्ट सोसाइटी के रहने वाले श्रेयस मिश्रा ने जेईई एडवांस परीक्षा में ऑल इंडिया 119वीं रैंक हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की है। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

श्रेयस मिश्रा ने इससे पहले जेईई मेन के दूसरे सत्र में ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की थी, जबकि पहले सत्र में उन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर कर दिल्ली स्टेट में टॉप किया था। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

श्रेयस ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन को दिया है। उन्होंने बताया कि वह अब आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी उत्कृष्ट रही है, जिसमें 12वीं कक्षा में उन्होंने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

इसी बीच ग्रेटर नोएडा के स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भी जेईई एडवांस परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। स्कूल के आलोक यादव ने सीआरएल 398 रैंक प्राप्त की, आयुष कुमार ने सीआरएल 2893 और आर्यन सिकरवार ने सीआरएल 13345 रैंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

इन छात्रों की सफलता से पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बना है और अभिभावकों व शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। यह परिणाम एक बार फिर साबित करता है कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img