Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: मानसून से पहले नालों और सीवर लाइनों की सफाई की मांग, जलभराव रोकने के लिए कोनरवा ने प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन

Noida: मानसून से पहले नालों और सीवर लाइनों की सफाई की मांग, जलभराव रोकने के लिए कोनरवा ने प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन

नोएडा में मानसून से पहले नालों और सीवर लाइनों की व्यापक सफाई कराने की मांग उठी है। शहर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को देखते हुए कोनरवा नोएडा चैप्टर की ओर से नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें साफ-सफाई कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग की गई है ताकि आगामी बारिश के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

कोनरवा नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष पीएस जैन ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान शहर के कई सेक्टरों में जलभराव की गंभीर स्थिति देखने को मिली थी। उन्होंने कहा कि चिंता की बात यह है कि मानसून से पहले सफाई कार्य अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं और टेंडर प्रक्रिया भी अधूरी पड़ी है, जिससे समय पर काम पूरा होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष प्राधिकरण यह दावा करता है कि मानसून से पहले सभी नालों की मशीनों से सफाई कर ली जाएगी और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत नजर आती है।

कोनरवा के महासचिव राजीव गर्ग ने सुझाव दिया कि सफाई कार्यों के लिए एक सुव्यवस्थित रोस्टर तैयार किया जाए और उसका सख्ती से पालन किया जाए, जिससे काम में देरी न हो और सभी क्षेत्रों में समय पर नालों की सफाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि बेहतर योजना के अभाव में हर साल मानसून के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सेक्टर-11, 12, 18, 19, 20, 22, 26, 27, 28, 33, 34, 36, 37, 55, 57, 62, 63, 65, 66, 67 और 125 सहित कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या अधिक देखने को मिलती है। इसके पीछे मुख्य कारण नालियों का गलत ढलान, बंद पड़ी नालियां और जल निकासी मार्गों पर अतिक्रमण बताया गया है।

इसके अलावा सीवर लाइनों की उचित सफाई न होने के कारण कई स्थानों पर गंदा पानी वापस आकर सड़कों पर फैल जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोनरवा ने मांग की है कि मानसून से पहले सीवर लाइनों की भी व्यापक और प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि शहर में जलभराव की समस्या को रोका जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें