जमीन देने के नाम पर दर्जनों को ठगा, 8 लोगों पर एफआईआर

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदने की इच्छा रखने वाले दर्जन भर लोगों के साथ भूमाफिया ने धोखाधड़ी कर उनसे लाखों की ठगी कर ली। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द जांच पूरी करके आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सचिन भाटी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि गौरव शर्मा, गोपेश, रोहतास,यतीश अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, आस मोहम्मद, सलाउद्दीन, विनीत कुमार गुप्ता और तालिब आदि ने नोएडा एयरपोर्ट के पास मेहंदीपुर गांव में जमीन देने का वादा किया।पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने पीड़ित और दर्जन पर अन्य लोगों को वहां पर जमीन दी। जिसके एवज में लाखों रुपये ले लिए थे। पीड़ित ने बताया कि जो जमीन उन्हें दी गई, वह तालिब खान की बताई गई थी। लेकिन बाद में पता चला कि वह जमीन तालिब खान की नहीं है। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img