30 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे 6 बच्चे समेत 9 लोग

0
2
ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में शुक्रवार को एक भयावह घटना घटी, जिसमें सोसाइटी के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए
ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में शुक्रवार को एक भयावह घटना घटी, जिसमें सोसाइटी के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में शुक्रवार को एक भयावह घटना घटी, जिसमें सोसाइटी के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। दोपहर लगभग 12 बजे सोसाइटी के सी-1 टावर में 6 बच्चियों समेत कुल 9 लोग लिफ्ट में फंस गए। इस दौरान वे करीब 30 मिनट तक लिफ्ट में कैद रहे, जिससे उनकी हालत काफी खराब हो गई।
घटना उस समय हुई जब कन्या पूजन के बाद 6 बच्चियां और उनके तीन अभिभावक ऊपर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए। लेकिन जैसे ही लिफ्ट थोड़ा ऊपर गई, वह अचानक रुक गई और उसका दरवाजा नहीं खुला। इस दौरान सी वन टावर के फ्लैट नंबर 1205 ए के निवासी अश्वनी, जो लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे, ने बच्चियों के चिल्लाने की आवाज सुनी।
निवासियों का आरोप है कि जब लिफ्ट में फंसे लोगों ने सिक्योरिटी अलार्म बजाया, तो कोई भी सुरक्षाकर्मी मदद के लिए नहीं आया। यह अलार्म टावर के बेसमेंट में गार्ड रूम में बजता है, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। यह घटना सोसाइटी के मेंटेनेंस और एओए प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। सोसाइटी के एक निवासी द्वारा मेंटेनेंस टीम को सूचित किए जाने के बाद ही मदद पहुंची। मेंटेनेंस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फंसे हुए लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला। इस घटना ने सभी निवासियों को हिला कर रख दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here