Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Jaitpur Wall Collapse: दिल्ली के जैतपुर में दीवार गिरने से तीन बच्चियों समेत सात की मौत

Jaitpur Wall Collapse: दिल्ली के जैतपुर में दीवार गिरने से तीन बच्चियों समेत सात की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के जैतपुर इलाके के हरिनगर गांव में आज सुबह तेज बारिश के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन बच्चियों समेत सात लोगों की मौत हो गई। ये सभी पास की झुग्गी बस्ती में रहते थे और हादसे के समय सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, एक खाली प्लॉट की बाउंड्री दीवार बारिश के चलते अचानक ढह गई और उसके मलबे के नीचे दो बच्चों सहित आठ लोग दब गए। इनमें से सात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक सभी कूड़ा बीनने का काम करते थे और मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि इन परिवारों ने प्लॉट की दीवार के पास अस्थायी झुग्गियां बना रखी थीं, जहां वे अपने परिवारों के साथ रहते थे। हादसे के वक्त दीवार का पूरा मलबा सीधे झुग्गियों पर आ गिरा, जिससे अंदर सो रहे लोग दब गए।दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और स्थानीय पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

मलबे को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और दबे हुए लोगों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल हादसे के सही कारण और दीवार की संरचना को लेकर जांच जारी है। इस घटना ने झुग्गी बस्तियों की सुरक्षा और बारिश के मौसम में निर्माण स्थलों की देखरेख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें