Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Cosmos Hospital Fire: आनंद विहार के कोसमॉस हॉस्पिटल में भीषण आग, एक कर्मचारी की मौत, 11 लोग रेस्क्यू

Cosmos Hospital Fire: आनंद विहार के कोसमॉस हॉस्पिटल में भीषण आग, एक कर्मचारी की मौत, 11 लोग रेस्क्यू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र स्थित कोसमॉस हॉस्पिटल में आज दोपहर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अस्पताल के हाउसकीपिंग कर्मचारी अमित की मौत हो गई, जबकि दो अन्य कर्मचारी और आठ मरीजों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर स्थित सर्वर रूम में आग भड़क गई है। तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया गया।

दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। धुएं के कारण अस्पताल के अंदर दृश्यता शून्य हो गई थी और सांस लेना मुश्किल था, जिसके चलते दमकलकर्मियों को ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर अंदर जाना पड़ा। इस दौरान अस्पताल में भर्ती आठ मरीजों को नजदीकी पुष्पांजलि अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहीं, डायलिसिस रूम स्टाफ हर देवी और नरेश को भी सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया, जिनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

फायर अधिकारी अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि आग सर्वर रूम से शुरू होकर जीने के रास्ते से ऊपर तक फैल गई, जिससे ऊपरी मंजिलों पर घुटन की स्थिति बन गई। अस्पताल के कई स्टाफ सदस्य और नर्सिंग कर्मी बेहोशी की हालत में मिले जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर लाया गया। कुल 11 लोगों को बचाया गया, लेकिन अमित को बचाया नहीं जा सका।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें