Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Jafrabad Double Murder: उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग से दहशत

Jafrabad double murder, Delhi firing news, two brothers shot dead

Jafrabad Double Murder: उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग से दहशत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना जाफराबाद इलाके में बीती देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां चौहान बांगर की गली नंबर 17 में दो सगे भाइयों फैज़ल उर्फ फजिल (31) और नदीम (33) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से आए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस सनसनीखेज वारदात में करीब 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, फैज़ल और नदीम का अपनी ही बुआ के रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी आपसी रंजिश के चलते यह खौफनाक हमला किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही दोनों भाई ऋषि कर्दम मार्ग के पास पहुंचे, तभी पीछे से गोलियां चलने लगीं। नदीम को करीब 13 से 15 गोलियां लगीं, जबकि फैज़ल को भी 15 से 20 गोलियां मारी गईं। फैज़ल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नदीम को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर थाना जाफराबाद में फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर एक युवक मृत पाया गया, जिसकी पहचान फैज़ल के रूप में हुई। उसके भाई नदीम को परिजन अस्पताल ले गए थे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

मृतकों के बड़े भाई वसीम ने बताया कि वह ब्रह्मपुरी की गली नंबर 21 में अपनी मां के साथ रहते हैं, जबकि उनकी दुकान सीलमपुर में है। रोज की तरह नदीम और फैज़ल उनसे मिलने स्कूटी से आ रहे थे। रास्ते में भगदड़ मची देख किसी परिचित ने फोन कर बताया कि उनके भाइयों को गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंचने पर दोनों भाई जमीन पर लहूलुहान पड़े थे। वसीम और उनके दोस्तों ने आनन-फानन में दोनों को स्कूटी से जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वसीम ने बताया कि नदीम शारीरिक रूप से दिव्यांग था और चलने-फिरने में असमर्थ था।

वसीम का आरोप है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे उनकी सगी बुआ का बेटा असद कुरैशी है, जिसने सोमवार दोपहर फोन कर धमकी दी थी कि भाइयों को संभाल लो, वरना ट्रेलर दिखाऊंगा। वारदात के बाद जाफराबाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें